#वामा_सारथी_होली_मिलन_2026
इटावा, 27.02.2026: उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन “वामा सारथी” की अध्यक्षा रीना श्रीवास्तव, धर्मपत्नी बृजेश कुमार श्रीवास्तव (एसएसपी इटावा) के कुशल नेतृत्व मे रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में “वामा सारथी होली मिलन समारोह–2026” का आयोजन भव्य रूप से किया गया।

यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि पुलिस परिवार के हर सदस्य के बीच प्यार, अपनापन और आपसी सहयोग की भावना को सशक्त करने का सशक्त माध्यम बना।
रंगों में सराबोर हुआ पुलिस परिवार
कार्यक्रम का शुभारंभ रीना श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं एवं बच्चों को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर पूरी तरह भक्ति रंग, उमंग और उल्लास से सराबोर था।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मिला अनूठा संगम
समारोह में रिक्रूट महिला आरक्षियों, पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। ढोलक की थाप पर फाग गीतों की प्रस्तुति, समूह नृत्य एवं पारंपरिक होली गीतों ने समां बांध दिया। वहां उपस्थित सभी लोग भक्त प्रहलाद, होलिका दहन एवं प्रेम रंग में रची-बसी होली के महत्व से भी रूबरू हुए।
संदेश: सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण
रीना श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के और करीब आने का पर्व है। जब पुलिस परिवार एकजुट होता है, तो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।”

उन्होंने महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक मूल्यों की मजबूती एवं आपसी भाईचारे के महत्व पर प्रकाश डाला।
पुलिस परिवार ने लिया एकता का संकल्प
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारीगण, कर्मचारीगण, उनकी धर्मपत्नियाँ एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुलाल, अबीर और फूलों की वर्षा के बीच एक-दूसरे को होली की बधाई दी और “सुरक्षित एवं हर्षोल्लासपूर्ण होली” मनाने का संकल्प लिया।

· ढोल-नगाड़ों पर थिरकते बच्चे और महिलाएं
· पुलिस कर्मियों की मधुर गायकी
· पारंपरिक पकवानों और गुझिया का लुत्फ
· रंग-गुलाल के बीच सेल्फी पॉइंट पर यादगार तस्वीरें

वामा सारथी एसोसिएशन ने यह साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ वर्दी नहीं, बल्कि एक परिवार है। ऐसे आयोजन पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक सुख-समृद्धि और टीम भावना को मजबूत बनाते हैं।
#WamaSarathiHoliMilan2026
#RangoKaTyohaar
#PoliceParivar
#HoliWithFamily
#EtawahPolice
#SarhheinBulandParivarMajboot
Author: Mohammed irfan













