Explore

Search

August 24, 2026 5:05 am

21 अगस्त को पुलिस लाइन में हुई अहम बैठक, तकनीकी अपडेट से लेकर जनसुनवाई तक पर जोर

इटावा: जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बड़ी पहल की है। 21.08.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक ओर जहां अपराध गोष्ठी में अपराधियों के खिलाफ सख्त रणनीति बनाई गई, वहीं दूसरी ओर सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याएं भी सुनी गईं। एसएसपी ने साफ कहा कि जनपद में शांति भंग करने वालों के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

 

बैठक के 5 बड़े एजेंडे:

 

1. तकनीकी अपडेट पर फोकस:

ई-साक्ष्य ऐप, सीसीटीएनएस, एफआईआर लिंकिंग, आई-रेड (सड़क दुर्घटना) और एन-स्टेप/ई-समन तामिला की समीक्षा कर उनके बेहतर इस्तेमाल के निर्देश दिए गए।

2. अपराधियों पर शिकंजा:

ऑपरेशन कन्विक्शन, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई तेज करने के साथ-साथ प्रस्तावित गैंगस्टर कार्रवाई और संदिग्धों की सतत निगरानी पर जोर दिया गया।

3. लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण:

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित मामलों की त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच के सख्त आदेश दिए गए।

4. जनता की समस्याओं को प्राथमिकता:

आईजीआरएस और अन्य जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस जनता की मित्र है, हर शिकायत गंभीरता से ली जाए।

5. सैनिक कल्याण पर विशेष ध्यान:

गोष्ठी की शुरुआत सैनिक सम्मेलन से हुई, जिसमें जवानों की समस्याओं व जरूरतों को सुना गया। उनके कल्याण, अनुशासन, कार्यकुशलता और बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

 

इन अधिकारियों ने की शिरकत:

 

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

 

एसएसपी श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आम जनता की सुनवाई को प्राथमिकता दें और अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए इटावा में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखें।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर