Explore

Search

October 23, 2026 1:19 am

लेटेस्ट न्यूज़

अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता बालक मंडलीय टीम का हुआ चयन,इस्लामिया कालेज के अतहर हुसैन स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता

 

इटावा। इस्लामियां इंटर कॉलेज के अतहर हुसैन स्टेडियम में जनपद माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा समिति के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर 14 वर्षीय बालक कानपुर मंडल का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. मुकेश यादव पीईएस प्रधानाचार्य पीएम श्री जीजीआईसी करहल मैनपुरी ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे अपने प्रथम पायदान पर है जो जनपद से बाहर निकलकर कानपुर मंडल का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बच्चों को एक लक्ष्य बनाकर नियमित अभ्यास करने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में इस्लामियां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने बच्चों को अनुशासित रहते हुए अपने खेल में आगे बढ़ने की शुभकामना दी तथा संयोजक डॉ उमेश यादव को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जवाहर इंटर कॉलेज चकरनगर के प्रधानाचार्य डॉ. सर्वेश चतुर्वेदी, एच एन इंटर कॉलेज के चेयरमैन पवन यादव तथा जिला पंचायत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार रहे। विशेष रूप से कानपुर मंडल टीम के चयनकर्ताओं में सैफई स्टेडियम के क्रिकेट कोच पुष्पेन्द्र कुमार राज्य स्तरीय चयनकर्ता, शाहिद अख्तर और नाजिश इकबाल, जनपद क्रीडा सचिव हिमांशु व व्यायाम शिक्षक क्रिकेट विमल यादव, तनवी गुप्ता नें प्रतियोगिता संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व इस प्रतियोगिता के आयोजक डॉ उमेश यादव प्रधानाचार्य चित्रगुप्त इंटर कॉलेज ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं पीत पट्ट से स्वागत किया तथा सभी अतिथियों व खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए अंडर 14 वर्षीय बालक टीम कानपुर मंडल को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन नाजिश इकबाल ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में परीक्षा प्रभारी राकेश, क्रीड़ा प्रभारी आरती सक्सेना, सुशील कुमार एवं अंकित सक्सेना ने सहयोग प्रदान किया।

 

फोटो – खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते प्रधानाचार्य गुफरान अहमद व क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ अतिथिगण व आयोजक।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर