Explore

Search

October 23, 2026 1:18 am

लेटेस्ट न्यूज़

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाया गया विजयादशमी पर्व

इटावा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मोतीझील में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोपाल मोहन शर्मा एवं प्रधानाचार्य शोभाराम तिवारी द्वारा प्रभु श्रीराम के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों ने विजयादशमी के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजय दुबे ने भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध तथा माँ दुर्गा द्वारा महिषासुर वध का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मुख्य अतिथि गोपाल मोहन शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं समाजसेवी ने कहा कि वर्तमान समय में भी सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश प्रासंगिक है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास एवं दृढ़ संकल्प अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर संकुल दिबियापुर में आयोजित संकुल विज्ञान मेले में स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को मुख्य अतिथि श्री गोपाल शर्मा जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शोभाराम तिवारी जी द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शोभाराम तिवारी ने सभी भैया-बहनों को विजयादशमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व हमें असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार अपनाने तथा राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि श्री गोपाल शर्मा जी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु-भगिनी भी उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर