Explore

Search

October 23, 2026 1:19 am

लेटेस्ट न्यूज़

बावन में माता रानी की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई, नम आंखों से भक्तों ने दी विदाई

बावन में माता रानी की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई, नम आंखों से भक्तों ने दी विदाई

बावन कस्बा में शारदीय नवरात्र के समापन पर विजयादशमी के पावन अवसर पर माता रानी की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को भावभीनी विदाई दी पूरे कस्बे में जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा नौ दिन तक चले पूजा-पाठ, आरती और भक्ति के बाद माता रानी की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई विसर्जन यात्रा शारदा नहर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन

किया गया इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की विसर्जन के समय भक्तों की आंखें नम हो गईं श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष माता रानी के पुनः आगमन की कामना करते हुए भावुक मन से विदाई दी आयोजकों एवं सहयोगियों का रहा विशेष योगदान इस भव्य आयोजन में महेश कश्यप, सूरज कुमार कश्यप और शिवम कुमार कश्यप की प्रमुख भूमिका रही वहीं सहयोगियों के रूप में शीलू कश्यप, सचिन कश्यप, रामनरेश कश्यप, रामसागर कश्यप, शिवशंकर कश्यप, बसंत कश्यप, सतीश सक्सेना, सुशील सक्सेना और अतुल पाण्डेय सहित समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्र वासी मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर