इटावा : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा शहर कमेटी का विस्तार युवा व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष श्री इबादुरहमान ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री अभय टंडन, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, महिला प्रदेश मंत्री श्रीमती मंजू लता द्विवेदी, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अहमद, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, उद्योग मंच के अध्यक्ष राहुल दीक्षित तथा लाइन पार शहर अध्यक्ष सुनील कुशवाहा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया।

इस अवसर पर मनोज जैन को युवा शहर महामंत्री, अवनीश पांडे को युवा शहर उपाध्यक्ष, मु. समीर को युवा शहर कोषाध्यक्ष तथा शिवम् प्रजापति, मो. मोहिसिन एवं शोयेब खान को युवा शहर संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं मंथन वर्मा एवं मो. सकी को युवा शहर मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि “व्यापारियों के मान-सम्मान एवं सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल दिन-प्रतिदिन अपना कुनबा बड़ा कर रहा है। सरकारी तंत्र सबसे ज्यादा उत्पीड़न हम व्यापारियों का ही करता है, इसलिए व्यापार मंडल का मजबूत होना अति आवश्यक है।”

जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि “व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए हम संकल्पित हैं। आपकी एकजुटता हमारा मनोबल ऊंचा करती है।”
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी शेख आफताब, मनोज कठेरिया, चमन वारसी, हाजी हन्नान मंसूरी, हाजी अजीम वारसी, जिला सचिव सै. लकी, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, शेख नबाब, हफीज खान, मो. ताहा, महिला जिला महामंत्री ममता दुबे, महिला संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल, महिला जिला उपाध्यक्ष सोनी यादव, याशमीन, करशिमा ठाकुर, तनु वर्मा, टीना गौतम, कु. राखी, सुमन त्रिपाठी, खुशी सक्सेना आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व नवनियुक्त पदाधिकारियों तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया।
#Etawah #VyaparMandal #YuvaShaharCommittee #NewOfficeBearers #TradeRepresentatives #BusinessCommunity #EtawahBusiness #HindiNews #NewsUpdate #व्यापारमंडल #नवनियुक्तपदाधिकारी #स्वागतसमारोह
Author: Mohammed irfan













