Explore

Search

October 24, 2026 5:28 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मिशन शक्ति फेज-06 के तहत गुरसहायगंज पुलिस की सराहनीय पहल, दो पारिवारिक विवादों का कराया निस्तारण

अब्दुल्लाह अख़्तर कन्नौज

काउंसलिंग के जरिए दोनों पक्षों को समझाया, आपसी सहमति से हुआ समझौता

गुरसहायगंज (कन्नौज)। थाना गुरसहायगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-06 के अंतर्गत पारिवारिक एवं आपसी विवादों के निस्तारण के लिए काउंसलिंग के माध्यम से सराहनीय पहल की गई। गुरुवार, 22 अक्टूबर को मिशन शक्ति प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी, महिला हेड कांस्टेबल शशि वाला सहित काउंसलर के सहयोग से दो अलग-अलग मामलों में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाया गया। आपसी बातचीत और काउंसलिंग के बाद दोनों मामलों में पक्षों के बीच सहमति बन गई, जिसके बाद उन्हें संतुष्ट कर थाने से रवाना किया गया।

पहले मामले में समधन के मोहल्ला अशफाक उल्ला नगर निवासी नाजिर पुत्र मुख्तियार खान ने अपनी पत्नी गुलनाज बेगम के खिलाफ आए दिन लड़ाई-झगड़ा करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत के आधार पर संबंधित पक्ष को थाने बुलाया गया। मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उन्हें समझाया और आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए काउंसलिंग की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

वहीं, दूसरे मामले में मोहल्ला रामगंज निवासी पूनम राठौर पत्नी अजय पाल राठौर ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ पानी को लेकर विवाद, गाली-गलौज और मारपीट के आरोपों को लेकर शिकायत दी थी। दूसरी ओर, माधुरी गुप्ता पत्नी विनोद कुमार गुप्ता ने भी पूनम राठौर के खिलाफ दरवाजे के सामने कूड़ा डालने से मना करने पर गाली-गलौज और धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। दोनों पक्षों की शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया और आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई।

संवाद और समझाइश से विवाद सुलझाने पर जोर

मिशन शक्ति फेज-06 के तहत की गई इस पहल से स्पष्ट होता है कि पारिवारिक और पड़ोसियों के बीच उत्पन्न विवादों में समय रहते संवाद, निष्पक्ष सुनवाई और उचित काउंसलिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। गुरसहायगंज पुलिस की इस कार्रवाई को विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की दिशा में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर