Explore

Search

August 24, 2026 5:05 am

इटावा में देर रात एनकाउंटर, हत्या के प्रयास के आरोपी के पैर में लगी गोली, पुलिस ने दबोचा

झाड़ियों से बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक गिरफ्तार, साथी अंधेरे में फरार 

 

एक नजर में – पूरा मामला

घटना पुलिस मुठभेड़ (Enconuter)

तारीख 23 अगस्त 2026 (रात्रि)

गिरफ्तार आरोपी अभिषेक उर्फ बंजारा (25 वर्ष)

फरार आरोपी सुमित उर्फ लाखा (तलाश जारी)

बरामदगी 01 अवैध तमंचा .315 बोर + 03 कारतूस (02 जिंदा, 01 खोखा)

स्थान कचौरा बाईपास रेलवे ओवरब्रिज, नहर पुल के पास

पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0 242/2026 (BNS 109(1) + आर्म्स एक्ट 3/25

 

क्या है पूरा मामला?

 

दरअसल, 22 अगस्त 2026 को पीड़िता सुनीता ने थाना जसवंतनगर में तहरीर दी थी कि उसके बेटे शिवम उर्फ शेखू को अभिषेक और सुमित ने गोली मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस पर मु0अ0सं0 241/2026 (धारा 109(1)/351(3)/352 BNS) दर्ज किया गया।

 

ऐसे हुआ एनकाउंटर

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कड़े निर्देशों पर थाना जसवंतनगर पुलिस इलाके में कॉम्बिंग और तलाशी कर रही थी। इसी दौरान कचौरा बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास झाड़ियों में छिपे बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभिषेक के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे दबोच लिया गया, जबकि सुमित अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

 

यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों की सीधी निगरानी में हुई:

 

· अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन

· पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र

· पर्यवेक्षण: एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव

· मार्गदर्शन: अपर एसपी नगर अभयनाथ त्रिपाठी

· नेतृत्व: क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर सुश्री आयुषी सिंह

 

गिरफ्तार अभियुक्त:

 

अभिषेक उर्फ बंजारा, पुत्र अशोक, ग्राम कोठी कैस्त, थाना जसवंतनगर, उम्र करीब 25 वर्ष।

 

बरामद सामान:

 

· 01 अवैध तमंचा (.315 बोर)

· 02 जिंदा कारतूस (.315 बोर)

· 01 खोखा कारतूस (.315 बोर)

 

कानूनी कार्रवाई:

थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 242/2026 – धारा 109(1) BNS (पुलिस मुठभेड़) एवं धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया

 

वीर पुलिस टीम (जाँबाज़ों की सूची)

 

इस सफल ऑपरेशन में शामिल रहे:

 

थानाध्यक्ष कमल भाटी, उ0नि0 हेमन्त कुमार, उ0नि0 ललित किशोर चतुर्वेदी, उ0नि0 शुभम वर्मा, का0 आर्य चिकारा, का0 सुशील कुमार, का0 अवनीश कुमार, का0 धर्मेन्द्र, का0 प्रदीप कुमार एवं का0 रवीश कुमार।

सभी को सलाम!

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर