Explore

Search

August 24, 2026 5:04 am

छिबरामऊ में कल सात घंटे ठप रहेगी टाउन-1 फ़ीडर की बिजली

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ। विद्युत उपकेंद्र छिबरामऊ प्रथम से पोषित टाउन-1 फ़ीडर पर जर्जर तारों को बदलने का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते कल रविवार, 23 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
उपखण्ड अधिकारी (SDO) श्री रवींद्र कुमार ने बताया कि जर्जर तारों को बदलकर व्यवस्था सुधारने का कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान मुंसफी, दीक्षितान तथा इससे जुड़े आसपास के सभी इलाकों में कुल 7 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
विभाग ने समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी का भंडारण और दैनिक आवश्यकता के अन्य जरूरी कार्य समय रहते सुबह 10 बजे से पहले पूरे कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। कार्य संपन्न होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर