इटावा एक उत्सव गार्डन में क्षत्रिय स्वाभिमान मंच द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने बेबाक अंदाज में राजनीतिक हलचलों पर बयान देते हुए हुंकार भरी और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को बेहद दिलचस्प करार दिया।दशहरा मिलन समारोह में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
इटावा के एक उत्सव गार्डन में क्षत्रिय स्वाभिमान मंच द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने बेबाक अंदाज में राजनीतिक हलचलों पर बयान देते हुए हुंकार भरी और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को बेहद दिलचस्प करार दिया।
सपा-कांग्रेस गठबंधन और आजम खान पर साधा निशाना
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अपनी राय व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि अगर सीटें तय करने का फैसला उनके हाथ में होता, तो वे कांग्रेस को 25 से अधिक सीटें कभी नहीं देते। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव को आजम खान से बहुत पहले ही मुलाकात कर लेनी चाहिए थी।
कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान मंच पर गोंडा के ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू भैया, क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष विकास सिंह भदौरिया उर्फ कुन्नू भैया, जिला उपाध्यक्ष अंजू ठाकुर, उपाध्यक्ष सतेंद्र भदौरिया, महामंत्री सतेंद्र भदौरिया ‘सत्ते’ और युवा अध्यक्ष दीपू चौहान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा सर्वेश तोमर, सोनू भदौरिया, उपेंद्र भदौरिया, करन तोमर, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूर्य प्रताप सिंह भदौरिया, उदय प्रताप सिंह चौहान, शैलेंद्र भदौरिया और भरत भदौरिया सहित कई गणमान्य लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सपा-कांग्रेस गठबंधन और आजम खान पर साधा निशाना
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अपनी राय व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि अगर सीटें तय करने का फैसला उनके हाथ में होता, तो वे कांग्रेस को 25 से अधिक सीटें कभी नहीं देते। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव को आजम खान से बहुत पहले ही मुलाकात कर लेनी चाहिए थी। कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान मंच पर गोंडा के ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू भैया, क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष विकास सिंह भदौरिया उर्फ कुन्नू भैया, जिला उपाध्यक्ष अंजू ठाकुर, उपाध्यक्ष सतेंद्र भदौरिया, महामंत्री सतेंद्र भदौरिया ‘सत्ते’ और युवा अध्यक्ष दीपू चौहान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा सर्वेश तोमर, सोनू भदौरिया, उपेंद्र भदौरिया, करन तोमर, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूर्य प्रताप सिंह भदौरिया, उदय प्रताप सिंह चौहान, शैलेंद्र भदौरिया और भरत भदौरिया सहित कई गणमान्य लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Mohammed irfan













