Explore

Search

August 24, 2026 5:05 am

एक्सप्रेसवे पर पुलिस की गाड़ी से टकराई तस्करों की कार, 15 करोड़ का 10 किलो सोना बरामद

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ।
तालग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोने की एक बड़ी तस्करी का पर्दाफाश करते हुए लगभग 15 करोड़ रुपये कीमत का 10 किलो सोना बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, नेपाल के रास्ते तस्करी कर लाया गया यह सोना गोरखपुर से दिल्ली के दरियागंज ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान एक्सप्रेसवे पर तस्करों की कार पुलिस की गाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद भाग रहे तस्करों को पुलिस ने पीछा करके दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर 10 सोने के बिस्किट बरामद हुए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए माल और दस्तावेजों की जांच के लिए जीएसटी (GST) की टीम तालग्राम थाने पहुंच चुकी है, जबकि सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग की टीम भी जांच के लिए रवाना हो गई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर