इटावा सहोदया स्कूल्स कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में नारायन कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड आर्ट्स के विशाल सभागार में कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य फेलिसिटेशन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के टॉपर विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि इंजीनियर हरी किशोर तिवारी ,अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद , डॉ आनंद मुनी, सिटी कोऑर्डिनेटर सी. बी. ऐस. ई. रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मानवेन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि इंजीनियर हरी किशोर तिवारी ,अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद , डॉ आनंद मुनि, सिटी कोऑर्डिनेटर सी. बी. एस. ई., डॉ धर्मेंद्र शर्मा, अध्यक्ष इटावा सहोदया स्कूल काम्प्लेक्स एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विभिन्न सी. बी. ऐस. ई. विद्यालयों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न, प्रमाण-पत्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
समारोह में कक्षा 10 और 12 के उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में अपने विद्यालय के साथ-साथ इटावा सहोदया क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनकी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों एवं अभिभावकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि आगे की चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास का आधार भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी एवं लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इंजीनियर हरी किशोर तिवारी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना भी है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों से अपनी सफलता को समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का माध्यम बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों दिल्ली पब्लिक स्कूल: भावना सिंह, सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल: डॉ.आनंद मुनि,थियोसोफिकल इंटर कॉलेज: अनूप मिश्रा, होली पॉइंट एकेडमी: मनोज मिश्रा, पुलिस मॉडर्न स्कूल: अभिषेक सक्सेना, किड्स वैली: डॉ.मनोज कुमार, सेवन हिल्स इंटर कॉलेज: सौरभ दुबे, सुदिति ग्लोबल एकेडमी कमल कुमार, आर्मी पब्लिक स्कूल: जे.पी. सिंह, रॉयल ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अनुपमा गौर, एमएसके इंटरनेशनल प्रबल प्रताप, अवध इंटरनेशनल स्कूल: ज्योति दुलानी, रेडवुड ग्लोबल एकेडमी विवेक श्रीवास्तव, एस.एस.मेमोरियल स्कूल एस.एन.यादव, एस आर मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल रॉय वर्गीस सेंट पीटर इंटर कॉलेज:फादर जोमसी एवं प्रबंधक जयोत्री एकेडमी नितिन पोरवाल ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अन्य छात्रों में भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा पैदा करते हैं। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया।
डॉ धर्मेंद्र शर्मा, अध्यक्ष इटावा सहोदया स्कूल काम्प्लेक्स ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत को सार्वजनिक रूप से सम्मान मिलना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। उन्होंने इटावा सहोदया द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन कोऑर्डिनेटर उरूसा रिज़वान ने किया एवं मोहन दलेला , श्री सचिन तिवारी , टोनी साइमन , रितू कनौजिया , यादवेंद्र पाल सिंह आदि का भी सराहनीय योगदान रहा |
आज्ञा से,
डॉ धर्मेंद्र शर्मा
प्रधानाचार्य,नारायन कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड आर्ट्स इटावा
Author: Mohammed irfan













