Explore

Search

April 20, 2026 10:55 pm

इटावा पुलिस ने रचा मिसाल: लोन के नाम पर हुई ठगी के 4 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए “जालसाज ने UPI से उड़ाए थे लाखों, साइबर सेल की सूझबूझ से बचा परिवार का सपना”

#खाकी_के_फरिश्ते #साइबर_हीरो #जनता_की_सेवा_में

इटावा: जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इटावा पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में, थाना साइबर क्राइम की टीम ने न सिर्फ एक साइबर फ्रॉड का खुलासा किया, बल्कि पीड़ित के खाते से निकले चार लाख रुपये (4,00,000/-) पूरे वापस भी करा दिए।

भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम टाडा निवासी देवेश कुमार ने 07 फरवरी 2026 को थाना साइबर क्राइम में प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी पत्नी के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने “लोन दिलाने” का झांसा देकर UPI के माध्यम से 4 लाख रुपये की बड़ी राशि निकाल ली। पैसे डूबते देख पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया।

एसएसपी इटावा के आदेश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नगर की देखरेख में साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

 

टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए बैंक अधिकारियों और पेमेंट गेटवे के नोडल अधिकारियों से लगातार समन्वय स्थापित किया। इसी सूझबूझ और मुस्तैदी का नतीजा रहा कि 27 फरवरी 2026 को पीड़ित देवेश कुमार के खाते में पूरे 4 लाख रुपये वापस करा दिए गए।

अपने रुपये वापस पाकर देवेश कुमार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने एसएसपी इटावा और पूरी साइबर क्राइम टीम को हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “मैंने सोच लिया था कि मेरे लाखों रुपये डूब गए, लेकिन इटावा पुलिस ने साबित कर दिया कि वे हर नागरिक की मदद के लिए तत्पर हैं। यह सच में ‘खाकी के फरिश्ते’ हैं।”

 

इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी इटावा ने पूरी टीम की प्रशंसा की है। टीम में शामिल रहे:

 

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा, नि0 संजय सिंह, उ0नि0 चन्द्र भूषण दुबे, का0 अनुज कुमार, का0 सुन्दरम सिंह, का0 आदित्य देओल, का0 संदीप सिंह, म0का0 मीनाक्षी तोमर।

 

इटावा पुलिस की अपील:

 

अगर आपके साथ भी कोई साइबर फ्रॉड होता है, तो तुरंत घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या अपने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते की गई शिकायत ही आपके पैसे वापस दिला सकती है।

 

#ANGELS_IN_KHAKI

#GOODCOPS

#साइबर_जागरूकता

#इटावा_पुलिस_आपके_साथ

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर