Explore

Search

June 22, 2026 6:59 pm

सपा सुपरस्टार शिवपाल यादव ने बढ़पुरा में किया चुनावी दांव, पत्नी संग चिम्मन सिंह को दिया वोट और समर्थन

इटावा बढ़पुरा ब्लॉक में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, इटावा जनपद की बढ़पुरा शाखा के अध्यक्ष पद के चुनाव में आज बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सरला यादव के साथ बढ़पुरा पहुंचे और सपा समर्थित प्रत्याशी चिम्मन सिंह को अपना मत दिया।

मतदान के बाद शिवपाल यादव ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उन्हें भी सपा समर्थित प्रत्याशी को वोट देने और अपना समर्थन जताने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों का विकास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है, और चिम्मन सिंह जैसे प्रतिबद्ध व्यक्ति ही इस जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभा सकते हैं।

शिवपाल सिंह यादव का बढ़पुरा पहुंचना और सीधे चुनावी प्रचार में उतरना इस सहकारी चुनाव को प्रदेश की बड़ी राजनीति से जोड़ देता है। इस कदम को सपा की तरफ से क्षेत्र में अपनी उपस्थिति और प्रभाव को दर्शाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने यादव दंपति का जोरदार स्वागत किया। माना जा रहा है कि इस समर्थन से सपा समर्थित प्रत्याशी के चुनावी माहौल को काफी बल मिलेगा और शिवपाल यादव के आह्वान का स्थानीय स्तर पर व्यापक असर दिखाई देगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर