Explore

Search

October 31, 2026 8:22 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

मनोरंजन
Mohammed irfan

भक्ति के सुरों से महकी चौगुर्जी: श्यामल सेवा समिति ने भजनों से किया मां का गुणगान

इटावा ​नवरात्रि के पावन अवसर पर समूचा वातावरण देवी की शक्ति और भक्ति में डूबा हुआ है। इसी कड़ी में श्यामल सेवा समिति द्वारा भक्ति

Read More »
Mohammed irfan

इटावा सफारी पार्क में मना शेरनी नीरजा के तीनों शावकों का पहला जन्मदिन

इटावा, 16 मार्च: इटावा सफारी पार्क में आज खुशी का माहौल रहा, जहां शेरनी नीरजा और बब्बर शेर कान्हा के तीनों शावकों ने अपना पहला

Read More »
Mohammed irfan

इटावा सफारी में बुजुर्ग शेरों की शाही देखभाल: 18 साल की हीर बनीं आकर्षण का केंद्र

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा सफारी पार्क में इन दिनों बब्बर शेरों का एक अनूठा संसार देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर शेरनी

Read More »
Mohammed irfan

इटावा सफारी पार्क में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक कर्मियों ने उठाया लाभ

इटावा, 11 मार्च। इटावा सफारी पार्क प्रशासन ने अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के प्रति उत्कृष्ट पहल करते हुए एक विशाल निःशुल्क

Read More »
Mohammed irfan

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इटावा सफारी को मिली चार नन्हीं जानों की सौगात

इटावा। इटावा सफारी पार्क के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। यहाँ बाढ़ के त्योहार होली पर जहाँ सभी अधिकारी और कर्मचारी वन्य

Read More »
Mohammed irfan

डा पीयूष तिवारी वरिष्ठ सर्जन इटावा की तरफ से सभी जनपद वासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई

🔥 आप सभी को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी हर बुराई होलिका की अग्नि में जलकर राख हो

Read More »
Mohammed irfan

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो श्याम लाल पाल सिंह की तरफ से सभी जनपद वासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई

🔥 आप सभी को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी हर बुराई होलिका की अग्नि में जलकर राख हो

Read More »
Mohammed irfan

गुफरान अहमद प्रधानाचार्य एचएमएस इस्लामिया इंटर कॉलेज की तरफ से सभी जनपद वासियों को होली व ईद की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी हर बुराई होलिका की अग्नि में जलकर राख हो जाए और जीवन में खुशियों के रंग भर जाएं 🌈✨

Read More »
Mohammed irfan

पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की धूम: नन्हे वैज्ञानिकों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक

इटावा स्थानीय पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

Read More »
Mohammed irfan

जलीय वन्यजीव संरक्षण की नई उम्मीद: इटावा सफारी में छह दिवसीय प्रशिक्षण स्कूल संपन्न 9वां जलीय वन्यजीव जीवविज्ञान एवं संरक्षण स्कूल: जहां सिद्धांत नहीं, व्यवहार सिखाया गया

इटावा, 28 फरवरी 2026: नदियों, आर्द्रभूमियों और जलीय जैव विविधता के संरक्षण के लिए समर्पित युवाओं की एक नई टोही तैयार हुई है। इटावा सफारी

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर