Explore

Search

October 31, 2026 8:22 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

मनोरंजन
Mohammed irfan

“रंगों का त्योहार, अपनों का संसार”पुलिस लाइन इटावा में वामा सारथी होली मिलन समारोह: रंगों में रंग गया पुलिस परिवार

#वामा_सारथी_होली_मिलन_2026 इटावा, 27.02.2026: उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन “वामा सारथी” की अध्यक्षा रीना श्रीवास्तव, धर्मपत्नी बृजेश कुमार श्रीवास्तव (एसएसपी इटावा) के कुशल नेतृत्व मे

Read More »
Mohammed irfan

इटावा सफारी पार्क में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय आर्द्र भूमि दिवस, विद्यार्थियों ने की नेचर वॉक और बर्ड वाचिंग

इटावा, 02 फरवरी: विश्व भर में आर्द्र भूमियों (वेटलैंड्स) के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 02 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय आर्द्र

Read More »
Mohammed irfan

वन्यजीव प्रेमियों ने इटावा सफारी पार्क में बनाई यादगार पलों की बहार, संरक्षण में दिया सहयोग

इटावा, 01 फरवरी। लौटती ठंड और बसंती बारिश के बीच इटावा सफारी पार्क का मौसम पर्यटकों के लिए सुहावना बना हुआ है। रविवार को यहाँ

Read More »
Mohammed irfan

माही पब्लिक स्कूल बकेवर मैं गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया।

इटावा/ बकेवर कस्बा स्थित माही पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस को बड़ी धूम धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि गोपाल मोहन शर्मा पूर्व

Read More »
Mohammed irfan

गणतंत्र दिवस की खास सौगात: सोमवार को भी खुलेगा इटावा सफारी पार्क, पर्यटकों के लिए बढ़ी सुविधा

इटावा, 25 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में इटावा सफारी पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों के लिए एक विशेष सौगात दी है। सामान्यतः प्रत्येक सोमवार

Read More »
Mohammed irfan

भारतीय किसान यूनियन (शिवपाल) में बड़ा फैसला: ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, युवा नेता ईशू रावत के जन्मदिन पर हुआ सम्मेलन

फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) शिवपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशू रावत

Read More »
Mohammed irfan

पार्वती अरगा झील में भी अठखेलियां कर रहे हजारों मील दूर से आए पक्षी,12 हजार हेक्टेयर में फैला है परिंदों का संसार

गोंडा।उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज ब्लॉक में पार्वती अरगा पक्षी विहार इन दिनों पक्षियों के संरक्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है।प्राकृतिक सौंदर्य

Read More »
Mohammed irfan

सफारी पार्क के निदेशक डॉ० अनिल पटेल ने डॉ० हरीशंकर पटेल को किया सम्मानित

इटावा सफारी पार्क, इटावा के निदेशक डॉ० अनिल कुमार पटेल एवं उप निदेशक डॉ० विनय कुमार सिंह द्वारा अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

Read More »
Mohammed irfan

सफारी पार्क के निदेशक डॉ० अनिल पटेल ने डॉ० हरीशंकर पटेन को किया सम्मानित

इटावा सफारी पार्क, इटावा के निदेशक डॉ० अनिल कुमार पटेल एवं उप निदेशक डॉ० विनय कुमार सिंह द्वारा अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

Read More »
Mohammed irfan

व्यापारियों के प्रतिष्ठान का निशुल्क एक करोड़ का बीमा कराने के लिए 27 जनवरी को ज्ञापन सोपेगा व्यापार मंडल- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में लिया निर्णय

इटावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों को एक करोड़ का बीमा दिए जाने की मांग को लेकर इटावा के व्यापारियों ने क्रांतिकारक समिति

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर