इटावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों को एक करोड़ का बीमा दिए जाने की मांग को लेकर इटावा के व्यापारियों ने क्रांतिकारक समिति की बैठक गाजियाबाद में प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बनवारी लाल कंचन के सम्मुख रखा जिसे क्रांतिकारक समिति ने स्वीकार कर लिया और निर्णय लिया की 27 जनवरी को पूरे प्रदेश में जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को एक ज्ञापन भेजा जाएगा उपरोक्त जानकारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने युवा शहर इकाई द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारियों के लिए बहुत सारी लड़ाई लड़ी है यह लड़ाई भी व्यापार मंडल जरूर जीतेगा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने पूरे देश में टोल टैक्स माफ करने की मांग की थी जिस पर भारत सरकार ने ₹3000 के रिचार्ज पर 200 टोल टैक्स की व्यवस्था की है जो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जीत है बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला ने कहा कि जीएसटी विभाग की जो समस्याएं चल रही है उसका भी प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में ध्यान आकर्षित कराया गया है शीघ्र ही जीएसटी कार्यालय पर भी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी तिथि प्रदेश कार्यालय द्वारा तय की जाएगी बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सरकारी कर्मचारियों की तरह व्यापारियों का भी स्वास्थ्य बीमा करने की मांग कर रहा है जिसके लिए प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न रोकने के लिए पूरे प्रदेश में छापे आदि की व्यवस्था खत्म कर दी गई है किसी व्यापारी को अब जेल नहीं जाना पड़ेगा जिसके लिए प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है बैठक का संचालन युवा शहर महामंत्री अनिल यादव ने किया बैठक का संयोजन युवा शहर इकाई के उपाध्यक्ष अमित दत्त तिवारी ने किया बैठक को प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल शहर उपाध्यक्ष हरेंद्र भदोरिया युवा जिला उपाध्यक्ष अंकुर शाक्य युवा इकाई के सदस्य गोपाल पांडे प्रांतीय सदस्य राहुल चौहान सुधीर राजावत युवा शहर कोषाध्यक्ष गोविंद कृष्णा भदोरिया युवा शहर उपाध्यक्ष अमित दुबे भोले वैभव अवस्थी कपिल पाठक आशु वर्मा आदि ने संबोधित किया
लेटेस्ट न्यूज़
एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने किया थाना सैफई का मुआयना, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा
April 8, 2026
8:19 pm

व्यापारियों के प्रतिष्ठान का निशुल्क एक करोड़ का बीमा कराने के लिए 27 जनवरी को ज्ञापन सोपेगा व्यापार मंडल- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में लिया निर्णय










