Explore

Search

October 31, 2026 8:56 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों को प्रशंसा पत्र भेजकर किया सम्मानित

रिपोर्ट इकरार अहमद

इटावा। जनपद इटावा के लिए गर्व का क्षण है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला चिकित्सालय इटावा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परितोष शुक्ला सहित 6 चिकित्सकों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र भेजा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ से विशेष दूत के माध्यम से सभी डॉक्टरों को प्रशंसा पत्र सौंपा गया। सम्मान पाने वाले चिकित्सकों में डॉ. चंदन सिंह नेगी, डॉ. विष्णु मलहोत्रा, डॉ. पीयूष तिवारी, डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. अजय शर्मा शामिल हैं।

 

प्रशंसा पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उल्लेख किया है कि कोविड-19 महामारी जैसी विषम परिस्थितियों में चिकित्सकों ने अपने जीवन की परवाह किए बिना जिस समर्पण भाव से नागरिकों की सेवा की, वह अनुकरणीय है। उन्होंने चिकित्सकों को समाज में भगवान का दूसरा रूप बताते हुए ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में उनकी अमूल्य भूमिका की सराहना की है।

 

प्रशंसा पत्र मिलने के बाद जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ सेवा करते रहने का संकल्प लिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर