Explore

Search

October 31, 2026 9:35 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

October 31, 2026
Mohammed irfan

भावभीनी विदाई: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को एसएसपी इटावा ने दी भावपूर्ण विदाई, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

इटावा। पुलिस विभाग में वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवा देकर अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव

Read More »
Mohammed irfan

जाम से निजात के लिए बड़ा कदम: डीएम और एसएसपी के निर्देशन में प्रमुख चौराहों का संयुक्त निरीक्षण, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की कवायद

इटावा। जनपद में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने तथा आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से

Read More »
Mohammed irfan

🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस: लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर इटावा पुलिस का भव्य आयोजन, एसएसपी ने पैदल मार्च कर दिया एकता एवं अखंडता का संदेश

इटावा। 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस जनपद इटावा में पूर्ण गरिमा एवं

Read More »
Mohammed irfan

परिवहन विभाग की तीन दिन की बड़ी कार्रवाई, 42 के चालान, 15 वाहन सीज

  रिपोर्ट इकरार अहमद इटावा। टैक्स न जमा करने वाले वाहन मालिकों पर शिकंजा कसते हुए परिवहन विभाग ने जिले में तीन दिवसीय सघन चेकिंग

Read More »
Mohammed irfan

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों को प्रशंसा पत्र भेजकर किया सम्मानित

रिपोर्ट इकरार अहमद इटावा। जनपद इटावा के लिए गर्व का क्षण है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला चिकित्सालय इटावा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर