Explore

Search

October 30, 2026 6:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 की परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण 

रिपोर्ट इकरार अहमद

परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सकुशल एवं नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश 

 

इटावा 30 अक्टूबर, 2026-जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर