Explore

Search

October 30, 2026 8:19 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इटावा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: महज 48 घंटे में चोरी का सफल अनावरण, 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार — ₹20,100 नकद सहित चोरी का सामान बरामद

इटावा। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के अभियान में इटावा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना इकदिल पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान एवं ₹20,100 नकद बरामद किए गए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा बबीता सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई।

28/29.10.2026 की रात्रि को थाना इकदिल पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत मानिकपुर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि थाना इकदिल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 244/2026 धारा 305(a) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना कारित करने वाले व्यक्ति चोरी के सामान के साथ राधिका स्टेट गेट, ग्वालियर बाईपास रोड पर खड़े हैं।

 

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर 03 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

🔎 पूछताछ में खुलासा

 

तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से बरामद सामान एवं रुपयों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि उक्त सामान व रुपये उन लोगों ने 26.10.2026 को थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत गणेश छात्रावास, चोरवरी रोड, इकदिल, इटावा से चोरी किए थे।

 

उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना इकदिल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 244/2026 धारा 305(a) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

1 सौरभ जनवेद सिंह ग्राम रानीपुर, थाना करहल, जनपद मैनपुरी ~28 वर्ष

2 नीरज पाण्डेय रामकरन ग्राम मुसावली, थाना इकदिल, जनपद इटावा ~29 वर्ष

3 मनोज तिवारी रामकरन ग्राम मुसावली, थाना इकदिल, जनपद इटावा ~38 वर्ष

 

📦 बरामदगी

 

1. 01 मोबाइल फोन

2. 01 ड्रिल मशीन

3. 01 पत्थर काटने की मशीन

4. 01 आधार कार्ड

5. 01 पैन कार्ड

6. 01 पीठू बैग

7. 01 गर्म बनियान

8. 01 सेंडो बनियान

9. 01 अंडरवियर

10. 01 गमछा

11. 01 चश्मा

12. ₹20,100 नकद

 

⚖️ पंजीकृत अभियोग

 

मु0अ0सं0 244/2026 धारा 305(a)/317(2) बीएनएस — थाना इकदिल, जनपद इटावा

 

📜 आपराधिक इतिहास

 

तीनों अभियुक्त आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। इनके विरुद्ध अपहरण, आपराधिक धमकी, चोरी, धोखाधड़ी, चोरी की संपत्ति प्राप्त करने एवं उसे छिपाने/निस्तारित करने, गृहभेदन, हत्या के प्रयास, अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अवैध शस्त्र से संबंधित विभिन्न अभियोग पंजीकृत हैं।

 

🔴 सौरभ पुत्र जनवेद सिंह — 09 मुकदमे

 

· मु0अ0स0 139/2023 धारा 366/506 भादवि, थाना चौबिया इटावा

· मु0अ0स0 44/2016 धारा 379/411 भादवि, थाना सैफई इटावा

· मु0अ0स0 188/2019 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना सैफई इटावा

· मु0अ0स0 141/2022 धारा 379/411 भादवि, थाना सैफई इटावा

· मु0अ0स0 142/2022 धारा 21/22 एनडीपीएस अधिनियम, थाना सैफई इटावा

· मु0अ0स0 59/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना सैफई इटावा

· मु0अ0सं0 263/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सैफई इटावा

· मु0अ0सं0 130/2020 धारा 420/411 भादवि, थाना फिरोजाबाद साउथ, फिरोजाबाद

· मु0अ0सं0 244/2026 धारा 305(A)/317(2) बीएनएस, थाना इकदिल इटावा

 

🔴 नीरज पाण्डेय पुत्र रामकरन — 08 मुकदमे

 

· मु0अ0स0 581/2016 धारा 380/411 भादवि, थाना कोतवाली इटावा

· मु0अ0सं0 59/2019 धारा 380/411 भादवि, थाना जीआरपी इटावा

· मु0अ0सं0 145/2019 धारा 414 भादवि, थाना जीआरपी इटावा

· मु0अ0सं0 164/2020 धारा 380/411/413/414/457 भादवि, थाना दिबियापुर, औरैया

· मु0अ0सं0 166/2020 धारा 307 भादवि, थाना दिबियापुर, औरैया

· मु0अ0सं0 167/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना दिबियापुर, औरैया

· मु0अ0सं0 169/2020 धारा 411/413/414 भादवि, थाना दिबियापुर, औरैया

· मु0अ0सं0 244/2026 धारा 305(A)/317(2) बीएनएस, थाना इकदिल इटावा

 

🔴 मनोज तिवारी पुत्र रामकरन — 01 मुकदमा

 

· मु0अ0सं0 244/2026 धारा 305(A)/317(2) बीएनएस, थाना इकदिल इटावा

 

👮 पुलिस टीम

 

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, थाना इकदिल मय टीम द्वारा यह सफल कार्यवाही की गई।

 

#EtawahPolice #इटावा_पुलिस #इकदिल_थाना #चोरी_का_अनावरण #48_घंटे_में_सफलता #3_गिरफ्तार #UP_Police #BNS #KanpurZone #सफल_कार्यवाही #आपराधिक_इतिहास #चोरी_बरामदगी

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर