Explore

Search

October 30, 2026 8:18 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

October 29, 2026
Mohammed irfan

🎉 सपा की बड़ी जीत से गदगद सपाई, लखनऊ समेत कई जिलों में पोस्टरों की बाढ़ — “2027 में आ रहे अखिलेश”

🗳️ विधान परिषद चुनाव नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी में जश्न का माहौल, अयोध्या-काशी की जीत को बनाया नारा   लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद

Read More »
Mohammed irfan

🌪️ यूपी में अर्नब चक्रवात का दहशत, वाराणसी-प्रयागराज-सोनभद्र में रुक-रुककर बारिश — प्रशासन अलर्ट पर

🌧️ बंगाल की खाड़ी से सक्रिय चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, गंगा में छोटी नावों का संचालन रोका, फसलों को नुकसान की आशंका  

Read More »
Mohammed irfan

इटावा: DM और SSP ने केंद्रीय कारागार का किया औचक निरीक्षण — सुरक्षा, सीसीटीवी और बंदियों की सुविधाओं की गहन समीक्षा

इटावा। जनपद में कारागार व्यवस्था की पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 29.10.2026 को जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस

Read More »
Mohammed irfan

इटावा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: महज 48 घंटे में चोरी का सफल अनावरण, 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार — ₹20,100 नकद सहित चोरी का सामान बरामद

इटावा। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के अभियान में इटावा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना इकदिल पुलिस ने मात्र

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर