इटावा। राजेंद्र हुंडई शोरूम पर मंगलवार शाम को बहुप्रतीक्षित Hyundai Bayon की लांचिंग जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा फीता व केक काटकर की गई। इस अवसर पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज तिवारी, डायरेक्टर पंकज तिवारी, दीपक तिवारी, धीरज तिवारी, अनुज तिवारी व जनरल मैनेजर अजीत सिंह के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
मुख्य अतिथि जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज तिवारी और डायरेक्टर पंकज तिवारी (बबलू महिंद्रा) ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जनरल मैनेजर अजीत सिंह ने कार की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
लांचिंग कार्यक्रम में शोरूम पर उपस्थित ग्राहकों और स्टाफ में नई कार के प्रति उत्साह देखा गया। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि Hyundai Bayon अपनी आधुनिक डिजाइन, बेहतरीन फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, जो ग्राहकों की पसंद बनेगी।
#HyundaiBayon #Hyundai #Etawah #SSP_Etawah #BrijeshKumarShrivastava #RajendraHyundai #CarLaunch #लांचिंग #इटावा #नई_कार #EtawahNews #UPNews #HyundaiIndia #कार_लॉन्च
Author: Mohammed irfan













