Explore

Search

October 29, 2026 11:18 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा: बैंकों के उत्पीड़न और नए टैक्स के विरोध में व्यापारियों का सिटी मजिस्ट्रेट को आठ सूत्रीय ज्ञापन

इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश रजि. के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल जी के आव्हान पर आज जिला मुख्यालय पर बैंकों द्वारा व्यापारियों के किए जा रहे उत्पीड़न एवं केंद्र सरकार द्वारा बैंकों में जमा पूंजी पर नए-नए टैक्स लगाने के विरोध में जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर जी के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा गया 

नगद लेन-देन की सीमा आयकर कानून के अनुसार ₹20,000 निर्धारित है। अधिकांश व्यापारिक लेन-देन बैंकों द्वारा किए जाते हैं, परंतु बैंकों के अवकाश के कारण कार्य टालने पड़ते हैं, जिससे व्यापारी व सरकार दोनों को आर्थिक नुकसान होता है। अतः सभी सरकारी बैंकों को सातों दिन खोला जाए

 

बचत खाते पर मामूली ब्याज दिया जाता है तथा चालू खाते पर कोई ब्याज नहीं दिया जाता। अतः मिनिमम बैलेंस पेनल्टी को पूर्णतः समाप्त किया जा

 

चेक डिसऑनर की स्थिति में भुगतान प्राप्त करने वाले व्यापारी का कोई दोष नहीं होता, परंतु बैंक दोनों पक्षों पर चार्ज लगाते हैं। चार्ज केवल चेक जारी करने वाले के विरुद्ध लगाया जाए।

 

चालू खाते में कोई ब्याज नहीं मिलता, लिमिट अकाउंट में कर्ज पर ब्याज दिया जाता है। नियमानुसार सभी लेन-देन लिमिट अकाउंट से होते हैं और बिक्री का पैसा प्रतिदिन जमा किया जाता है। कैश हैंडलिंग चार्ज लगाना अनुचित है — इसे समाप्त किया जाए।

 

लोन प्राप्त करते समय प्रॉपर्टी के कागज, लीगल व वैल्यूएशन सहित सभी कार्रवाई पूर्ण की जाती है, परंतु हर साल रिन्यूअल व रीवैल्यूएशन के नाम पर भारी खर्च वसूला जाता है। रेगुलर चल रहे खातों से यह वसूली तुरंत रोकी जाए।

 

3 माह ब्याज न जमा होने या तकनीकी कारणों से लोन/लिमिट अकाउंट NPA घोषित कर दिया जाता है, जिससे व्यापारी का चलता व्यापार नष्ट हो जाता है। अवधि 6 माह की जाए तथा तकनीकी कारणों में सुधार का अवसर दिया जाए — इससे बैंकों को अनावश्यक मुकदमेबाजी से भी मुक्ति मिलेगी।

 

बैंक लगातार KYC के नाम पर खातेदार को बुलाकर परेशान करते हैं। KYC की सीमा 10 वर्ष किए जाने के आदेश जारी किए जाएं।

 

बैंक विभिन्न प्रकार के अकाउंट मेंटेनेंस चार्ज लगा रहे हैं। व्यापारी हित में सभी प्रकार के अकाउंट मेंटेनेंस चार्ज समाप्त किए जाएं।

 

👥 इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यापारी नेता:

जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव,जिला उपाध्यक्ष हाजी हन्नान मंसूरी,जिला उपाध्यक्ष मनोज कठेरिया,शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल,लाइन पार शहर अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अहमद,उद्योग मंच जिला अध्यक्ष राहुल दीक्षित,जिला सचिव आफताब खान,युवा शहर अध्यक्ष इबादुरहमान,,शहर उपाध्यक्ष बृजेश राठौर,उद्योग मंच उपाध्यक्ष ताहा शालीमार, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव,मीडिया प्रभारी इश्तायक कुरैशी,शहर उपाध्यक्ष हफीज खान, प्रमित दीक्षित सहित दर्जनों व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

 

#इटावा #व्यापारी_हित #बैंक_उत्पीड़न_विरोध #उद्योग_व्यापार_प्रतिनिधि_मंडल #आठ_सूत्रीय_ज्ञापन #केंद्रीय_वित्त_मंत्री #बैंकिंग_सुधार #व्यापारी_अधिकार #NPA_राहत #KYC_सीमा_विस्तार #मिनिमम_बैलेंस_खत्म #कैश_हैंडलिंग_चार्ज_हटाओ #उत्तर_प्रदेश #लोकेश_अग्रवाल #आलोक_दीक्षित #सिटी_मजिस्ट्रेट #ज्ञापन_पत्र #बैंक_सातों_दिन_खुलें #चेक_डिसऑनर_नियम #व्यापार_सुरक्षा #उद्यमी_हित

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर