Explore

Search

October 31, 2026 8:58 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

भारतीय किसान यूनियन (शिवपाल) में बड़ा फैसला: ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, युवा नेता ईशू रावत के जन्मदिन पर हुआ सम्मेलन

फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) शिवपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशू रावत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संगठन ने एक अहम निर्णय लेते हुए जुझारू कार्यकर्ता अनुज यादव को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि हिमांशु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक यादव, प्रदेश सचिव अंशू यादव, राष्ट्रीय सचिव अंकित तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री अमित यादव और फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष पवन यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

नई नियुक्ति के साथ ही संगठन ने ओबीसी समुदाय के मुद्दों और उनके प्रतिनिधित्व को मजबूत करने का संकेत दिया है। अनुज यादव के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा को सामाजिक न्याय, किसान हित और राजनीतिक भागीदारी के लिए सक्रिय रूप से काम करने का दायित्व सौंपा गया।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने ईशू रावत के जन्मदिन पर उनके स्वास्थ्य और सफलता की कामना की, साथ ही संगठन की युवा शक्ति को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर किसान आंदोलन, सामाजिक एकता और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा हुई।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर