Explore

Search

September 14, 2026 4:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

वन्यजीव प्रेमियों ने इटावा सफारी पार्क में बनाई यादगार पलों की बहार, संरक्षण में दिया सहयोग

इटावा, 01 फरवरी। लौटती ठंड और बसंती बारिश के बीच इटावा सफारी पार्क का मौसम पर्यटकों के लिए सुहावना बना हुआ है। रविवार को यहाँ आने वाले पर्यटकों के चेहरे खुशी और उत्साह से चमक रहे थे। इस दिन लगभग 875 लोगों ने सफारी पार्क का भ्रमण किया, जिनमें कानपुर के ओमर वैश्य जगदीश मंडल से जुड़े 280 सदस्यों का विशेष समूह भी शामिल था।

समूह ने पार्क के बेहतरीन प्रबंधन और यादगार अनुभव के लिए सफारी पार्क के उप निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव को धन्यवाद देते हुए एक स्मृति चिह्न भेंट किया। साथ ही, वन्यजीव संरक्षण में सहयोग के लिए समूह ने पाँच हज़ार रुपये का अतिरिक्त योगदान भी दिया।

इन दिनों पार्क में आने वाले पर्यटकों में वन्यजीवों के प्रति विशेष लगाव देखने को मिल रहा है। कई लोग प्रवेश शुल्क से अलग आर्थिक सहयोग देकर संरक्षण में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। सफारी पार्क प्रबंधन को उम्मीद है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग वन्यजीव संरक्षण में सहभागी बनेंगे और अपनी आने वाली पीढ़ी को भी प्रकृति मित्र बनने के लिए प्रेरित करेंगे।

 

(डॉ. विनय कुमार सिंह)

उप निदेशक,

इटावा सफारी पार्क, इटावा

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर