Explore

Search

November 1, 2026 11:47 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

February 2, 2026
Mohammed irfan

मंत्री ओपी राजभर का यूजीसी और पंचायत चुनाव पर बड़ा बयान,कहा-शंकराचार्य के बयान से संविधान नहीं बदल सकता

वाराणसी। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी पहुंचे।ओपी राजभर ने यूजीसी के नियमों को लेकर और शंकराचार्य मामले को लेकर

Read More »
Mohammed irfan

69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास के बाहर किया प्रदर्शन 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को लेकर सोमवार को अभ्यर्थियों के हुजूम ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास

Read More »
Mohammed irfan

इटावा सफारी पार्क में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय आर्द्र भूमि दिवस, विद्यार्थियों ने की नेचर वॉक और बर्ड वाचिंग

इटावा, 02 फरवरी: विश्व भर में आर्द्र भूमियों (वेटलैंड्स) के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 02 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय आर्द्र

Read More »
Mohammed irfan

इटावा में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, सभी प्रक्रियाएं होंगी डिजिटल

इटावा, 02 फरवरी, 2026: जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम

Read More »
Mohammed irfan

साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश: इटावा में शांतिपूर्ण शबेरात पर्व के लिए पुलिस-पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक

इटावा। शहर कोतवाली में मंगलवार को शबेरात पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पीस कमेटी की विशेष बैठक आयोजित की गई। इंस्पेक्टर क्राइम

Read More »
Mohammed irfan

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में संत रविदास जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

इटावा। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पदाधिकारियों द्वारा जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम संतोषपुर पचार में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज की जयंती के

Read More »
Mohammed irfan

कई जिलों में निकल रही तीखी धूप,कई इलाकों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में मौसम का दो रूप नज़र आ रहा है। राजधानी लखनऊ और अवध के कई जिलों में बीते दो दिनों से अच्छी धूप

Read More »
Mohammed irfan

वन्यजीव प्रेमियों ने इटावा सफारी पार्क में बनाई यादगार पलों की बहार, संरक्षण में दिया सहयोग

इटावा, 01 फरवरी। लौटती ठंड और बसंती बारिश के बीच इटावा सफारी पार्क का मौसम पर्यटकों के लिए सुहावना बना हुआ है। रविवार को यहाँ

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर