इटावा। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पदाधिकारियों द्वारा जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम संतोषपुर पचार में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संत रविदास जी की सामाजिक समता, भाईचारे और मानव समानता की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना रहा। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव श्रद्धेय बलवीर सिंह जाटव रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास जी, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम की विचारधारा ही बहुजन समाज को सम्मान और अधिकार दिलाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि बेगमपुरा की संकल्पना आज भी शोषणमुक्त और समान समाज का रास्ता दिखाती है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश जाटव, लाल सिंह जाटव एवं हर्ष चौधरी रहे। उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुजन समाज को संगठित होकर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना होगा। शिक्षा, जागरूकता और संगठन के माध्यम से ही सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती मिल सकती है। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के जिला संयोजक भाईचारा मोनू आजाद, पूर्व जिला महासचिव रामनारायण गौतम, कप्तान जाटव, हरिश्चंद्र गौतम, धर्मवीर दिवाकर, शिवम कठेरिया, राकेश यादव, अमरचंद्र, सुधीर कुमार गौतम, दिवाकर, अनुज जाटव, मूंज जाटव, राकेश आजाद, डॉ. वीरेंद्र जाटव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।











