Explore

Search

November 2, 2026 12:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश: इटावा में शांतिपूर्ण शबेरात पर्व के लिए पुलिस-पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक

इटावा। शहर कोतवाली में मंगलवार को शबेरात पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पीस कमेटी की विशेष बैठक आयोजित की गई। इंस्पेक्टर क्राइम कृष्ण मुरारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर के प्रमुख धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

समन्वय बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्ति

 

बैठक में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष फुरकान अहमद, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, हाजी अज़ीम वारसी, चौधरी मुमताज, हनी वारसी, शेख गुलशेर, सुधीर गुप्ता सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

शांति और सौहार्द का आह्वान

 

इंस्पेक्टर क्राइम कृष्ण मुरारी ने सभी सदस्यों से पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील करते हुए कहा कि इटावा हमेशा से साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहा है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से परस्पर सहयोग और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया।

 

सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

 

बैठक में शबेरात पर्व के दौरान शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन और पीस कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से सभी धार्मिक स्थलों पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।

 

सामुदायिक सहयोग का महत्व

 

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष फुरकान अहमद ने कहा कि इटावा के लोग हमेशा से त्योहारों को मिल-जुलकर मनाते आए हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने भी शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में व्यापारिक समुदाय के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

 

इस बैठक के माध्यम से शहर में साम्प्रदायिक सद्भाव और शांति का संदेश प्रसारित किया गया है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है ताकि शबेरात का पवित्र पर्व पूरी श्रद्धा और शांति के साथ मनाया जा सके।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर