Explore

Search

May 31, 2026 7:59 am

कई जिलों में निकल रही तीखी धूप,कई इलाकों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में मौसम का दो रूप नज़र आ रहा है। राजधानी लखनऊ और अवध के कई जिलों में बीते दो दिनों से अच्छी धूप निकल रही है।रविवार को लखनऊ में पारे ने साढ़े पांच डिग्री की उछाल मारी।दूसरी ओर पश्चिम यूपी के कई जिलों में कोहरे के साथ बारिश का प्रकोप जारी है।विक्षोभ का सीधा असर दिल्ली-एनसीआर से सटे जिलों में ज्यादा पड़ रहा है। 

 

विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में रुक रुक कर होती रही बारिश

 

विक्षोभ के असर से पश्चिम यूपी में शुरू हुई बारिश रविवार को दिन में भी रुक रुक कर होती रही।बागपत में 25 मिमी बारिश हुई,बिजनौर में 16 मिमी और मुरादाबाद में 15 मिमी बारिश हुई।मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को इस बारिश का विस्तार प्रदेश के बाकी हिस्सों,मध्यांचल,अवध क्षेत्र और बुंदेलखंड में भी देखने को मिलेगा।कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर,अमरोहा आदि में ओले गिरने की भी सूचना मिली।बरेली,प्रयागराज,कानपुर में सुबह कोहरे से दृश्यता शून्य रही।

 

27 जिलों के लिए चेतावनी हुई जारी

 

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए पश्चिमी यूपी के 27 जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और 16 जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे रफ्तार वाली झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।राजधानी लखनऊ में भी दो दिन छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में इस बदलाव के 4 फरवरी तक बने रहने के संकेत है। तराई इलाकों में बारिश के साथ कोहरे का भी प्रकोप रहेगा।

 

यहां है ओलावृष्टि की चेतावनी

 

सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर,अलीगढ़,मथुरा,हाथरस, कासगंज,एटा,आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा,औरैया, बिजनौर,जालौन,झांसी,अमरोहा,मुरादाबाद,रामपुर,बरेली, पीलीभीत,शाहजहांपुर,संभल,बदायूं,हमीरपुर,महोबा, ललितपुर और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी है।

 

इन जिलों में झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) की संभावना

 

सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर,अलीगढ़,मथुरा,हाथरस, कासगंज,एटा,आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा,औरैया, बिजनौर,जालौन,झांसी और आसपास के इलाकों में झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) की संभावना है।

 

इन जिलों हो सकता है मेघगर्जन और वज्रपात

 

बांदा,फतेहपुर,लखीमपुर खीरी,सीतापुर,हरदोई,फरुखाबाद, कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर,उन्नाव,लखनऊ, बाराबंकी,रायबरेली,सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर, बागपत,मेरठ,गाजियाबाद,हापुड़,गौतमबुद्धनगर,बुलंदशहर, अलीगढ़,मथुरा,हाथरस,कासगंज,एटा,आगरा,फिरोजाबाद, मैनपुरी,औरैया,बिजनौर,अमरोहा,मुरादाबाद,रामपुर,बरेली, पीलीभीत,शाहजहांपुर,संभल,बदायूं,जालौन,हमीरपुर,महोबा, झांसी,ललितपुर और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात हो सकता है।

 

घने कोहरे पर भारी पड़ी धूप की तेजी,5.5 डिग्री उछला पारा

 

राजधानी लखनऊ में फरवरी की शुरुआत गर्म मौसम के साथ हुई।रविवार को लखनऊ 24.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ यूपी का सबसे गर्म शहर रहा।खास ये था कि सुबह घने कोहरे से दृश्यता 100 मीटर तक सिमट गई,लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा,धूप ठंड पर भारी पड़ती गई।इसके असर से दिन के तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 

मौसम विभाग के मुताबिक

 

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है।लखनऊ में सोमवार और मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण दो और तीन फरवरी को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत हो चुकी है,जिसका असर अब राजधानी पहुंचेगा। इसके असर से अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं, चार फरवरी के बाद बारिश थमने पर तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी। रविवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर