Explore

Search

October 31, 2026 9:42 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इटावा सफारी पार्क में मना शेरनी नीरजा के तीनों शावकों का पहला जन्मदिन

इटावा, 16 मार्च: इटावा सफारी पार्क में आज खुशी का माहौल रहा, जहां शेरनी नीरजा और बब्बर शेर कान्हा के तीनों शावकों ने अपना पहला जन्मदिन मनाया। 16 मार्च 2024 को जन्मे इन शावकों में एक नर नीक और दो मादा निक्की व किन्नी शामिल हैं।

छह माह मां का दूध, फिर अलग हुए शावक

 

जानकारी के अनुसार, शेरनी नीरजा ने पूरे छह माह तक अपने तीनों शावकों की देखभाल की। इसके बाद उन्हें ब्रीडिंग सेंटर के दूसरे हाउस में शिफ्ट कर दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि इसी हाउस में 31 मई 2024 को जन्मी शेरनी आशी और जया को भी रखा गया है।

 

कीपरों का विशेष योगदान

 

सफारी पार्क के उप निदेशक डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया कि शेरनी नीरजा ने पहली बार मां बनने पर अपने शावकों को दूध नहीं पिलाया था, जिसके बाद कीपर आसिफ और अजय सिंह ने उनका पालन-पोषण किया। हालांकि, दूसरी बार नीरजा ने बखूबी अपने शावकों की देखभाल की।

 

केक काटकर मनाया जन्मदिन

 

तीनों शावकों का जन्मदिन पारंपरिक तरीके से केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर सफारी स्टाफ में खासा उत्साह देखा गया।

 

जल्द साथ दिखेंगे सभी शावक

 

पर्यटकों के लिए अच्छी खबर यह है कि शेरनी नीरजा से जन्मे पांच अर्धवयस्क शावकों और शेरनी रूपा की बेटी कृपा को एक साथ घुलने-मिलने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही पर्यटक इन सभी शावकों को सफारी में एक साथ देख सकेंगे।

 

(डॉ विनय कुमार सिंह)

उप निदेशक, इटावा सफारी पार्क

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर