Explore

Search

October 31, 2026 9:45 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की धूम: नन्हे वैज्ञानिकों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक

इटावा स्थानीय पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के निर्देशन में इटावा विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को जिला विद्यालय निरीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में एस.डी. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में इस्लामिया कॉलेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश और एच.एन. इंटर कॉलेज के प्रबंधक पवन प्रताप सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस पूरे आयोजन में इटावा विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक मुकेश कुमार की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने कार्यक्रम को एक नई दिशा प्रदान की।

​कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश यादव और प्रधानाचार्य अरविंद तोमर ने सभी मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण के साथ किया। इस विशेष अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। वक्ताओं ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है, बल्कि उनमें नवाचार और कुछ नया करने का आत्मविश्वास भी जागृत होता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल का प्रांगण बच्चों के उत्साह और वैज्ञानिक चर्चाओं से जीवंत बना रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर