Explore

Search

March 2, 2026 1:09 am

पंचायत राज महिला महाविद्यालय के खेल उत्सव में समीक्षा के सिर सजा चैंपियनशिप का ताज, मुस्कान ने जीती म्यूजिकल चेयर

इटावा पंचायत राज महिला महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा समारोह उमंग और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। खेल के इस महाकुंभ में छात्राओं ने अपने अदम्य साहस और खेल भावना का परिचय देते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में विजय पताका फहराई। पूरे समारोह के दौरान मैदान छात्राओं की तालियों और उत्साहवर्धन से गूंजता रहा।

​प्रतियोगिताओं के समापन पर परिणामों की घोषणा मुख्य अतिथि, पूर्व प्राचार्य एवं उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. रिपुदमन सिंह और महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा की गई। इस वर्ष के वार्षिक खेलकूद में समीक्षा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ‘चैंपियन’ होने का गौरव प्राप्त किया। वहीं, मनोरंजन और एकाग्रता के खेल म्यूजिकल चेयर में मुस्कान ने सभी को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। ट्रैक इवेंट्स की बात करें तो 50 मीटर की फर्राटा दौड़ में नेहा ने अपनी रफ्तार का जादू दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि समीक्षा और अंशिका क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।

​पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. रिपुदमन सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की खेल नीतियों के अनुरूप ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भाव और अनुशासन का संचार करते हैं। उन्होंने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस गौरवशाली अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्यामलाल पाल सहित वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. चंद्रप्रभा, डॉ. दुर्गेश लता भगत, डॉ. रेखा दीक्षित, डॉ. रमाकांत राय, अमित कुमार, डॉ. डोली रानी और कंप्यूटर प्रभारी डॉ. श्वेता समेत समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर