Explore

Search

April 15, 2026 3:00 am

रमजान-ए-पाक का आगमन कल से: चांद दिखने की तैयारी, इटावा की मस्जिदों में इबादत का माहौल

इटावा: मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे पवित्र महीना रमजान-उल-मुबारक कल से शुरू होने जा रहा है। इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना रमजान पूरी दुनिया में रहमत, बरकत और मगफिरत क्षमा का पैगाम लेकर आता है। आज यानी शनिवार की शाम को रमजान का चांद नजर आने की संभावना है, जिसके साथ ही कल से पहला रोजा रखा जाएगा चांद दिखने की खबर के साथ ही जनपद इटावा समेत पूरे क्षेत्र में रमजान की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में रमजान से जुड़ी वस्तुओं, खजूर, फल और अन्य खाद्य सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ देखी जा रही है।

 

रमजान का यह पाक महीना पूरे 30 दिनों तक चलेगा

 

इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से पहले ‘सहरी’ करके रोजे की नीयत करते हैं और फिर सूर्यास्त के बाद ‘इफ्तार’ करके अपना रोजा खोलते हैं। शाम को लगभग 7:00 बजे के करीब मुस्लिम समुदाय के लोग अपना व्रत रोजा खजूर और पानी से खोलते हैं और फिर भोजन करते हैं।

 

वहीं, पवित्र माह रमजान में

 

इटावा जनपद की सभी मस्जिदें रौशनी से जगमग होंगी और नमाजियों से भरी रहेंगी। इस महीने को इबादत का महीना माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग पांचों वक्त की नमाज के अलावा तरावीह की नमाज अदा करते हैं और कुरान-ए-पाक की तिलावत (शपाठ करते हैं। पूरे एक महीने तक अल्लाह की इबादत कर दुआएं मांगी जाती हैं बता दें कि रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, जो रोजे के बाद खुशी और शुक्राने का दिन होता है। उलेमा-ए-किराम ने मुस्लिम समुदाय से इस पाक महीने में नेकी के काम करने, गरीबों की मदद करने और अमन-चैन की दुआ करने की अपील की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर