Explore

Search

April 20, 2026 8:16 pm

प्रशासनिक मिलीभगत और भू-माफियाओं के खिलाफ छिबरामऊ में हुंकार, अनुपम बाजपेई ने दिया धरना

रिपोर्ट अब्दुल्लाह अख्तर 

नव हिन्दू सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; गंभीर भ्रष्टाचार और ग्राम सभा की जमीनों पर अवैध कब्जे का लगाया आरोप

छिबरामऊ (कन्नौज): तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों की कथित मिलीभगत से फल-फूल रहे भू-माफियाओं और भ्रष्टाचार के विरोध में शनिवार को ‘नव हिन्दू सभा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम बाजपेई (एडवोकेट) ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने तहसील परिसर में “प्रशासन की शह से जनता के शोषण के विरुद्ध” एक दिवसीय उपवास रखते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई न हुई तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

दबंगई और अवैध कब्जे का आरोप

आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान मोनू मिश्रा ने एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में अनुपम बाजपेई के साथ ग्राम कुंवरपुर बनवारी के एक मामले का प्रमुखता से उल्लेख किया है। आरोप है कि शातिर अपराधी मोहम्मद शाहिद, उसकी पत्नी सबीना बेगम और उनके गुर्गे प्रशासन के साथ सांठगांठ कर ग्रामीणों को भयभीत कर रहे हैं। ज्ञापन के अनुसार कायस्थ समाज की जमीन (गाटा संख्या 295) पर फर्जी बैनामा कराकर जबरन कब्जा किया गया है।वर्ष 2023 में सरकारी जमीन से मिट्टी का अवैध खनन कर बेचा गया, जिसमें पुलिस व राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप है,आरटीआई के तहत मांगी गई सूचनाएं एक वर्ष बीत जाने और शुल्क जमा होने के बावजूद पूरी नहीं दी गईं।

किसानों की समस्याओं और प्रशासन के उत्पीड़न के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (हलधर) के प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक तिवारी उर्फ शानू ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया। उन्होंने किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की जमीन पर अवैध कब्जे और लेखपालों की मनमानी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

लेखपाल पर भ्रष्टाचार और फसल नष्ट करने का आरोप

ज्ञापन में दूसरा गंभीर प्रकरण ग्राम सभा सराय कायम का है, जहां लेखपाल ओमेंद्र सिंह की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि लेखपाल ने किसान रवि दुबे से पैमाइश के नाम पर रुपयों की मांग की और मांग पूरी न होने पर जेसीबी चलवाकर खड़ी फसल नष्ट कर दी।,एसडीएम के आदेश के बावजूद लेखपाल के विरुद्ध अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, बल्कि वह ग्रामीणों को और परेशान कर रहा है।,लेखपाल पर ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जा कराने के लिए साक्ष्य होने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया गया।

अनुपम बाजपेई ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि भू-माफियाओं और भ्रष्ट कर्मचारियों के गठजोड़ की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। इस मांग पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), जिलाधिकारी कन्नौज और पुलिस अधीक्षक को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

इस दौरान धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अनुपम बाजपेई के साथ पूर्व प्रधान मोनू मिश्रा अभिषेक तिवारी उर्फ़ शानू प्रदेश संगठन मंत्री भाकियू हलधर, बाबा चौबे,शिवकांत दुबे,शकील अहमद,सादिक मंसूरी एवं दर्जनों ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर