Explore

Search

September 14, 2026 1:43 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा दोहरे हत्याकांड का खुलासा: 3 लाख और गुजारा भत्ता बचाने के लिए पति ने रची थी साजिश, मुठभेड़ में गिरफ्तार

गुजारा भत्ता और 3 लाख रुपए देने से बचने के लिए पति ने रची थी साजिश, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

इटावा: थाना भरथना क्षेत्र के चन्देठी गांव में हुई पत्नी और सास की सनसनीखेज दोहरी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी पति को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सत्येन्द्र यादव उर्फ मनि पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम मिडिया, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता और कोर्ट के आदेश पर 3 लाख रुपए नहीं देना चाहता था। इसी रकम से बचने के लिए उसने पत्नी और सास दोनों की हत्या की साजिश रची थी। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, एसपी ग्रामीण श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन और सीओ भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना भरथना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर हत्यारोपी सत्येंद्र यादव उर्फ मनि पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम मिडिया थाना किशनी जिला मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने-

 

1. 01 तमंचा 315 बोर

2. 01 खोखा कारतूस

3. 03 जिंदा कारतूस 315 बोर

4. मृतका की 01 जोड़ी पायल बरामद की है।

 

कार्यवाई के दौरान भरथना थाना प्रभारी विक्रम सिंह, उ0नि0 देवेन्द्र कुमार, उ0नि0 तन्मय चौधरी, का0 अजय सिंह, का0 रामदत्त, का0 श्याम सिंह शामिल रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर