Explore

Search

September 13, 2026 11:33 pm

लेटेस्ट न्यूज़

“सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर जन-शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता—SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव

इटावा। माह के द्वितीय शनिवार के दृष्टिगत 12.09.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से थाना पछायगांव एवं थाना बढ़पुरा पर आए फरियादियों की जन-शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया।

थाना दिवस के अवसर पर आए फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी फरियादी की शिकायत को अनदेखा न किया जाए तथा शिकायतों का निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनमानस को त्वरित न्याय मिल सके।

इस अवसर पर पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित यह थाना दिवस आम जनता और पुलिस के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बन रहा है, जिससे लोगों की समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच रही हैं और उनका समाधान भी तेजी से हो रहा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर