Explore

Search

October 31, 2026 9:10 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

August 21, 2026
Mohammed irfan

🐦🌿 इटावा सफारी में गुलाबी मैनाओं का जलवा, बुजुर्गों ने देखा वन्य जीवों का अद्भुत संसार

इटावा सफारी पार्क की जैवविविधता इन दिनों अपने चरम पर है। यहाँ प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों का आना-जाना पूरे साल जारी रहता है, लेकिन इस

Read More »
Mohammed irfan

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

निवेश मित्र पर लंबित प्रकरणों के तत्काल निस्तारण, जीबीसी 5.0 के निवेशों को धरातल पर लाने तथा मुख्यमंत्री युवा योजना में लंबित आवेदनों के शीघ्र

Read More »
Mohammed irfan

शहीदों के सम्मान में व पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच ने निकाली रैली

जनपद इटावा के लगभग सभी विभागों के शिक्षक-कर्मचारी संगठनों ने मिलकर अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव की अगुवाई

Read More »
Mohammed irfan

इटावा दोहरे हत्याकांड का खुलासा: 3 लाख और गुजारा भत्ता बचाने के लिए पति ने रची थी साजिश, मुठभेड़ में गिरफ्तार

गुजारा भत्ता और 3 लाख रुपए देने से बचने के लिए पति ने रची थी साजिश, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार   इटावा: थाना भरथना क्षेत्र

Read More »
Mohammed irfan

हरदोई आज स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा राजस्व वसूली में पिछड़े विभाग आबकारी, वाणिज्य कर, एवं खनन विभाग पर डीएम सख्त, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

हरदोई आज स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा राजस्व वसूली में पिछड़े विभाग आबकारी, वाणिज्य कर, एवं खनन विभाग पर डीएम सख्त, बोले- लापरवाही

Read More »
Mohammed irfan

हरदोई गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, तटवर्ती गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

हरदोई गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, तटवर्ती गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा हरदोई गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से जिले के

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर