हरदोई आज स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा राजस्व वसूली में पिछड़े विभाग आबकारी, वाणिज्य कर, एवं खनन विभाग पर डीएम सख्त, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
.
हरदोई आज स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार राजस्व वसूली और निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।समीक्षा के दौरान आबकारी, वाणिज्य कर एवं खनन विभाग की राजस्व वसूली निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विशेष प्रयास करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की भी बिंदुवार समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान तहसीलवार राजस्व वादों, लंबित प्रकरणों, सरकारी भूमि से संबंधित मामलों, अवैध कब्जों सहित अन्य राजस्व कार्यों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि राजस्व एवं विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करें। साथ ही जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Mohammed irfan













