Explore

Search

September 14, 2026 1:43 am

लेटेस्ट न्यूज़

30 अगस्त को इटावा में होगा युवा व किसान सम्मेलन

इटावा विकास मंच के संस्थापक नवीन दुबे एडवोकेट ने बताया कि 4 अप्रेल को उन्होंने एक वाहन रैली निकाल कर इटावा के औद्योगिक विकास और न्यू इटावा की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री, देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया था लेकिन 4 महीने बीतने के बाद भी जिले में औद्योगिक विकास को लेकर कोई चर्चा सरकारी प्रयासों की कहीं नज़र नहीं आती हैं।

संगठन के संयोजक हरीश लोधी राजपूत का कहना हैं कि इटावा आजादी के बाद से ही विकास से अछूता हैं और यहाँ के युवाओं के रोजगार के लिए यहाँ औद्योगिक विकास नितांत आवश्यक हैं।

नवीन दुबे ने कहा कि इटावा मुख्य रेल मार्ग पर स्थित हैं और यहाँ आलू की खेती प्रमुख रूप से की जाती हैं बाबजूद इसके यहाँ कोई आलू से पाउडर बनाने का कोई प्रोसेसिंग प्लांट नहीं हैं न ही कोई अन्य लघु या भारी उद्योग हैं उन्होंने कहा कि यहाँ आई टी हब बनाये जाने की आवश्यकता हैं ताकि इटावा सहित आसपास के जिलों एटा, मैनपुरी, फरुखाबाद, औरैय्या, हमीरपुर, बाँदा, तक के युवाओं को रोजगार मिल सकता हैं साथ ही इन सभी जिलों में विशेष औद्योगिक जोन बनाये जाने की बात कही हैं।

दिनांक 30 अगस्त को इटावा के रामदास उत्सव गार्डन लुहन्ना चौराहा, इटावा में युवा व किसान सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमें लगभग 3 हज़ार से अधिक लोगों के शामिल होने की सम्भावना है।

इटावा और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में किसानों और युवाओं के इस सम्मेलन में शामिल होने की सम्भावना जताई जा रही हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर