Explore

Search

September 15, 2026 3:39 am

लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, तटवर्ती गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

हरदोई गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, तटवर्ती गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

हरदोई गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से जिले के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार देर शाम जारी सूचना के मुताबिक, हरिद्वार बैराज से गंगा में 96,491 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 1.34 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।सिंचाई विभाग, खंड शारदा नगर हरदोई की 21 अगस्त को दोपहर दो बजे की रिपोर्ट के अनुसार राजघाट में गंगा का जलस्तर 125.900 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां खतरे का निशान 125.810 मीटर है। यानी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 0.090 मीटर ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे बसे गांवों में जलभराव और बाढ़ की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने तटवर्ती गांवों के लोगों से सतर्क रहने और नदी के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की है।रिपोर्ट के अनुसार पांचाल घाट फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर 136.900 मीटर, मेहंदीघाट कन्नौज में 124.980 मीटर और रामगंगा के हुल्लापुर, शाहजहांपुर में 135.350 मीटर दर्ज किया गया है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि यदि जलस्तर में और बढ़ोतरी होती है तो सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए तैयार रहें। प्रशासन का उद्देश्य संभावित बाढ़ की स्थिति में जनहानि और अन्य नुकसान को रोकना है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर