Explore

Search

September 13, 2026 11:33 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की 2 वारदातों का खुलासा, 6 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल और इनवर्टर बरामद

इटावा। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इटावा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बकेवर और थाना चकरनगर पुलिस की संयुक्त टीमों ने चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का सफल अनावरण करते हुए 06 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, इनवर्टर एवं नकदी बरामद की गई है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्रीश्चन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में 11/12.09.2026 की रात्रि को थाना बकेवर एवं थाना चकरनगर की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गौतमपुरा पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि थाना बकेवर एवं थाना चकरनगर क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त चोरी का सामान बेचने के लिए महिपालपुर पुल के पास खड़े हैं।

 

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने आवश्यक बल प्रयोग कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 04 अंगूठी, 01 गले का लॉकेट मोती की माला के साथ (सभी पीली धातु), 01 जोड़ी पायल, 02 करधनी (सभी सफेद धातु), 01 की-पैड मोबाइल फोन, 01 ल्यूमिनियस कम्पनी का इनवर्टर एवं 3200/- रुपये नकद बरामद किए गए।

 

कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार की दो वारदातें

 

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने निम्नलिखित घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया:

 

1. दिनांक 06/07.09.2026 की रात्रि को थाना बकेवर क्षेत्रान्तर्गत भरथना रोड स्थित द गोल्डन रिसोर्ट से इनवर्टर एवं बैट्री चोरी किए जाने के संबंध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 273/2026 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है।

 

2. दिनांक 23/24.08.2026 की रात्रि को थाना चकरनगर क्षेत्रान्तर्गत सहसों रोड स्थित मुस्कान गेस्ट हाउस के पीछे एक बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन एवं अन्य सामान चोरी किए जाने के संबंध में थाना चकरनगर पर मु0अ0सं0 69/2026 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है।

 

उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना बकेवर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 273/2026 एवं थाना चकरनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 69/2026 में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

 

1. सत्यम कुमार पुत्र स्व0 राजकुमार, निवासी कुम्हारन मुहाल बरी के नीचे लखना, थाना बकेवर, जनपद इटावा, उम्र 19 वर्ष।

 

2. आशू कुमार पुत्र श्याम सिंह, निवासी कुम्हारन मुहाल बरी के नीचे लखना, थाना बकेवर, जनपद इटावा, उम्र 19 वर्ष।

 

3. हर्ष बाबू पुत्र राकेश कुमार, निवासी काछियान मुहाल लखना, थाना बकेवर, जनपद इटावा, उम्र 19 वर्ष।

 

4. रिहान खान पुत्र मोहम्मद आलिम, निवासी खेड़ा मुहाल लखना, थाना बकेवर, जनपद इटावा, उम्र 20 वर्ष।

 

5. अमन कुमार पुत्र प्रेमबाबू, निवासी खेड़ा मुहाल लखना, थाना बकेवर, जनपद इटावा, उम्र 20 वर्ष।

 

6. अमन सोनी पुत्र संजय सोनी, निवासी मानखाँ मुहाल लखना, थाना बकेवर, जनपद इटावा, उम्र 21 वर्ष।

 

पंजीकृत अभियोग

 

1. मु0अ0सं0 273/2026 धारा 305(a)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना बकेवर जनपद इटावा।

 

2. मु0अ0सं0 69/2026 धारा 305(a)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना चकरनगर जनपद इटावा।

 

बरामदगी

 

1. 04 अंगूठी (पीली धातु)

 

2. 01 गले का लॉकेट मोती की माला के साथ (पीली धातु)

 

3. 01 जोड़ी पायल (सफेद धातु)

 

4. 02 करधनी (सफेद धातु)

 

5. 01 की-पैड मोबाइल फोन

 

6. 01 ल्यूमिनियस कम्पनी का इनवर्टर

 

7. 3200/- रुपये नकद

 

पुलिस टीम

 

प्रथम टीम: उ0नि0 विपिन मलिक (थानाध्यक्ष बकेवर), उ0नि0 रामबाबू सिंह, उ0नि0 रजनीश तिवारी, उ0नि0 विवेक कुमार सिंह, उ0नि0 शोभित प्रजापति, हे0का0 नरेश बाबू, का0 सुनील कुमार, का0 अनुज कुमार, का0 आशीष कुमार, का0 सहदेव, का0 अनिल कुमार (चालक), पुष्पेन्द्र कुमार, का0 अवधेश शर्मा, का0 दुर्वेश कुमार, का0 सुनील कुमार, का0 राजू प्रजापति, हे0का0 जितेन्द्र कुमार (चालक)।

 

द्वितीय टीम: निरी0 शशांक (प्रभारी निरीक्षक थाना चकरनगर), उ0नि0 राम औतार, का0 अगम यादव एवं का0 विपिन कुमार (चालक)।

 

पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है, वहीं आम जनमानस ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर