Explore

Search

September 13, 2026 11:33 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा: त्योहारों से पहले सदर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, शहर कोतवाल बोले—”शांति और सौहार्द के साथ मनाएं पर्व”

इटावा। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सदर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर के प्रमुख लोग एवं कार्यक्रमों के आयोजकगण मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर कोतवाल श्री यशवंत सिंह ने आगामी आने वाले विश्वकर्मा जयंती, बुड़वा मंगल, 11वीं शरीफ, गणेश विसर्जन एवं अनंत चतुर्दशी के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील की।

शहर कोतवाल ने गणेश पंडालों के आयोजकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि पंडालों में अग्नि सुरक्षा आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

स्पेशल पुलिस अधिकारी आलोक दीक्षित ने बैठक में कहा कि गणेश विसर्जन प्रशासन द्वारा नियत किए गए स्थानों पर ही होगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लोग नदियों आदि से दूर रहें तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि में महिलाओं और बच्चों को न बैठाया जाए।

 

बैठक में मौजूद आयोजकों ने अपील की कि त्योहारों के दौरान बिजली, पानी एवं सड़क के इंतजामों को दुरुस्त रखा जाए, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

अधिकारियों ने बैठक में सभी मौजूद सदस्यों से कहा कि माहौल खराब करने वालों से सतर्क रहें एवं कोई भी घटना संज्ञान में आती है तो तत्काल स्थानीय थाने को सूचित करें।

 

बैठक में प्रमुख रूप से चौधरी मुमताज, पंकज जैन, हरिशंकर पटेल, मु दिलशाद, चक्रेश जैन सहित कार्यक्रमों के आयोजक मौजूद रहे।

 

पुलिस प्रशासन की यह पहल त्योहारों के दौरान शहर में अमन-चैन और भाईचारे का माहौल बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर