Explore

Search

September 13, 2026 11:33 pm

लेटेस्ट न्यूज़

एक्सिस बैंक की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

रिपोर्ट शिवम दुवे

इटावा ​उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इटावा के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में पक्का बाग आनंद नगर स्थित एक्सिस बैंक की नवीन शाखा का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। इस खास अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई बैंक शाखा का उद्घाटन कर क्षेत्र के विकास और बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की दिशा में इसे एक बड़ा कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शिवकांत दुबे, लाइन पार महामंत्री अंजू ठाकुर, मनीष त्रिपाठी सहित शहर के तमाम गणमान्य और बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग उपस्थित रहे। बैंक प्रबंधन की ओर से शाखा प्रबंधक शशांक राज एवं विवेक कुमार शाक्य सहित एक्सिस बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य अतिथियों और आए हुए व्यापारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस नई शाखा के खुलने से क्षेत्र के स्थानीय निवासियों और व्यापारी वर्ग को आधुनिक वित्तीय सेवाओं व निर्बाध बैंकिंग सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर