Explore

Search

September 13, 2026 11:33 pm

लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई लोनार थाना क्षेत्र के न्योरादेव स्थित स्वामी कल्याणानंद महाविद्यालय में शुक्रवार रात चोर सोलर सिस्टम में लगी चार बड़ी बैटरियां चोरी

सुरक्षा के बीच महाविद्यालय से सोलर सिस्टम की चार बैटरियां चोरी, उठे सवाल

हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के न्योरादेव स्थित स्वामी कल्याणानंद महाविद्यालय में शुक्रवार रात चोर सोलर सिस्टम में लगी चार बड़ी बैटरियां चोरी कर ले गए। परिसर में रात के समय निजी सुरक्षा कर्मी के अलावा बाढ़ राहत कार्य से जुड़े लोगों की मौजूदगी के बावजूद चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शनिवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर महाविद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि जिला प्रशासन ने महाविद्यालय परिसर को बाढ़ राहत केंद्र और बाढ़ शरणालय केंद्र के रूप में चिन्हित कर रखा है। ऐसे में परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।महाविद्यालय के संस्थापक हर्षवर्धन सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए लोनार थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।अब सवाल यह है कि रात के समय सुरक्षा कर्मी की मौजूदगी के बावजूद चोर सोलर सिस्टम की चार भारी-भरकम बैटरियां परिसर से बाहर कैसे ले गए। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

 

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर