Explore

Search

September 18, 2026 7:26 am

लेटेस्ट न्यूज़

महेवा विकासखंड के अंतर्गत एक सैकड़ा विद्यालयों में तीन माह से मिड डे मील का खाद्यान्न प्राप्त न होने से बढ़ता रोष

चकरनगर(इटावा)। महेवा विकास खण्ड के लगभग एक सैकड़ा विद्यालयों में विगत तीन माह से मिड डे मील का खाद्यान्न प्राप्त नहीं कराया गया है जिससे विद्यालयों में बच्चों के लिए संचालित हो रही मिड डे मील योजना प्रभावित हो रही है। डीलरों ने इस संबंध में स्पष्ट कहा है कि मुझे माह अप्रैल 2026 से जून 2026 (तीन माह) का खाद्यान्न मुझे प्राप्त नहीं कराया गया है तो मैं विद्यालयों को कहाँ से खाद्यान्न दे दूं। बिगड़ती व्यवस्था देख शिक्षकों ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में इस समस्या को उठाया। छात्र हित को ध्यान देते हुए महासंघ के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी व महामन्त्री जितेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी चकरनगर रोहित कुमार मौर्य से भेंटकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और वार्ता की। उपजिलाधिकारी ने बहुत गंभीरता से संगठन को सुना तथा आश्वासन दिया कि अति शीघ्र ही बच्चों के मिड डे मील का खाद्यान्न विद्यालयों को डीलर के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा खाद्यान्न वितरण में लापरवाही न हो इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी। 

प्रतिनिधि मंडल में महासंघ के मंडल महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी, चकरनगर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप राजावत, अनिल यादव, विमल शुक्ला, विवेक त्रिपाठी, शिवराज सिंह व विकास शुक्ल आदि रहे।उपजिलाधिकारी चकरनगर रोहित कुमार मौर्य को ज्ञापन सौपते महासंघ के पदाधिकारीगणों ने आशा व्यक्त की है कि समस्या का निराकरण शीघ्र होगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर