इटावा 13 अगस्त से22 अगस्त तक ग्राम पंचायत शेखुपुर जखौली में रेलवे लाइन के किनारे दीवार खड़ी हो जाने से उत्पन्न हुई जल भराव की समस्या पर आंदोलन (सत्याग्रह रास्ता दो या मौत)को संपन्न कराने दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया ने पहुंचकर लोगो को विश्वास दिलाया था कि वह स्वयं भारत सरकार के रेल मंत्री से जाकर मिलकर के उनकी समस्या का निराकरण कराएंगी उनके आश्वासन के बाद ग्राम वासियों ने आंदोलन 22 अगस्त को समाप्त कर दिया था
जिस पर जिला प्रशासन से प्रस्ताव बनाकर स्वयं दिल्ली गई और रेल मंत्री से अंडर ब्रिज बनाने की स्वीकृति प्रदान की स्वीकृति मिलने के बाद जनपद के राजनीतिक गलियारों में सरिता भदोरिया की जगह-जगह प्रशंसा की जा रही है
अंडरपास ब्रिज पास होने पर भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू चौधरी युवा मोर्चा जिला महामंत्री सागर दुबे मत्स्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओमरतन कश्यप व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अजय गुप्ता जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी व्यापारी नेता विनीत कुमार पांडे किसान मोर्चा के जिला मंत्री अशोक सिंह चौहान टीटू इकदिल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक सिंह चंदन पोरवाल आशीष मिश्रा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल चितभवन के पूर्व प्रधान मंजू अवस्थी एडवोकेट अमित तिवारी मुकेश दुबे आशीष दत्त तिवारी सहित तमाम भाजपा नेताओं ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सदर विधायक सरिता भदोरिया को धन्यवाद कहां है
Author: Mohammed irfan













