Explore

Search

September 16, 2026 5:29 am

लेटेस्ट न्यूज़

जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत रात्रि 12 बजे से प्रातः 04 बजे तक चला गाड़ाबंदी एवं गश्त मिलान अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी एवं थाना इकदिल क्षेत्र में रात्रि पिकेट एवं गश्त मिलान को चेक किया गया।

 

आज दिनांक 16.09.2026 की रात्रि में जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में रात्रि 12 बजे से प्रातः 04 बजे तक जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में गाड़ाबंदी एवं गश्त मिलान अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा निर्धारित प्वाइंटों पर गाड़ाबंदी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी एवं थाना इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर रात्रि पिकेट एवं पुलिस गश्त का औचक निरीक्षण किया गया तथा गश्त मिलान एवं रात्रि पिकेट को चेक किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं गश्त व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इटावा पुलिस द्वारा रात्रि के समय अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से गाड़ाबंदी, चेकिंग एवं रात्रिकालीन गश्त की जा रही है।

इटावा पुलिस जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर