Explore

Search

November 3, 2026 1:27 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

इटावा: होटल में घुसकर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाला ₹25,000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

इटावा, 02 नवंबर 2026। पुलिस थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत होटल में घुसकर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले ₹25,000 के इनामियां वांछित अभियुक्त को इटावा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा बबीता सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन द्वारा यह कार्यवाही की गई।

घटना का विवरण: 28.10.2026 को थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत सिया देवी हॉस्पिटल के पास स्थित एक होटल में अभियुक्तगण द्वारा एकराय होकर वादी के साथ मारपीट करने, जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने एवं होटल का गेट क्षतिग्रस्त करने के संबंध में 30.10.2026 को वादी दुर्गेश कुमार पुत्र लायक सिंह निवासी ग्राम सराय दयानत, थाना सिविल लाइन, जनपद इटावा द्वारा थाना सिविल लाइन पर तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 186/2026 धारा 109(1)/191(2)/191(3)/190/333/352/351(3)/324(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

 

गिरफ्तारी की कार्यवाही: जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में 01/02.11.2026 की रात्रि को थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त आलोक कुमार पुत्र रमेशचंद्र को सराय भूपत कटेखेड़ा रोड पर पानी की टंकी के पास गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि 28.10.2026 को वह अपने साथियों के साथ इटावा आया था। इस दौरान अंकित यादव उर्फ एल0एल0 की पूर्व रंजिश के चलते सभी लोग दुर्गेश कुमार के होटल पर पहुंचे तथा कार से दुर्गेश को टक्कर मारने का प्रयास किया गया तथा होटल के अंदर घुसकर फायरिंग की गई थी।

· नाम: आलोक कुमार पुत्र रमेशचंद्र

· निवासी: ग्राम नगला भगत, थाना जसवंतनगर, जनपद इटावा

· उम्र: करीब 28 वर्ष

· मुकदमा: मु0अ0सं0 186/2026 धारा 109(1)/191(2)/191(3)/190/333/352/351(3)/324(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सिविल लाइन, जनपद इटावा

 

बरामदगी:

 

1. 01 अवैध तमंचा .315 बोर

2. 02 जिंदा कारतूस .315 बोर

 

पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक कण्व कुमार मिश्र (थाना सिविल लाइन), उ0नि0 मनीष कुमार, का0 कर्मवीर सिंह, का0 विकास शुक्ला।

 

#EtawahNews #इटावा #पुलिसगिरफ्तारी #इनामीबदमाश #फायरिंगकेस #होटलविवाद #आपराधिकअभिसूचना #कानपुरपरिक्षेत्र #एसपीइटावा #सिविललाइनथाना #अवैधहथियार #जसवंतनगर #कानूनकीजीत #UPCrime #PoliceSuccess

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर