Explore

Search

November 23, 2026 6:37 pm

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

सुरसा में चोरों का तांडव, घर से लाखों के जेवरात और नकदी पार

सुरसा में चोरों का तांडव, घर से लाखों के जेवरात और नकदी पार

दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने तोड़ा बक्से का ताला, सोने-चांदी के आभूषण समेत 30 हजार रुपये उड़ाए; पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के डोलिया गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और कमरे के गेट में लगी स्टील की पाइप तोड़कर अंदर पहुंच गए। इसके बाद बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया।

पीड़ित महेश के अनुसार, चोर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण, लगभग 70 हजार रुपये कीमत के कान के झाले, उनकी बहू की सोने की मांगबेदी समेत अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। इसके अलावा उनकी पत्नी के करीब आधा किलो चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद भी चोर समेट ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

महेश की पत्नी बेबी गुप्ता ने बताया कि उनका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। घर में चोरी की सूचना मिलने पर वे तत्काल गांव पहुंचीं। घर पहुंचकर देखा तो बक्से का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे कीमती जेवरात व नकदी गायब थे। घर की हालत देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।

घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद हल्का इंचार्ज ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। महेश की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर घरों को निशाना बना रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]